छत्तीसगढ़प्रदेश

महादेव सट्टा एप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर से ED करेगी पूछताछ, PMLA कोर्ट ने 19 नवंबर तक दी रिमांड

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। ईडी ने इस मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे PMLA कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने 19 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर सौंपने का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार, सौरभ चंद्राकर अब सात दिनों तक ईडी की हिरासत में रहेगा। इस दौरान ED उससे महादेव सट्टा एप से जुड़े वित्तीय लेन-देन, नेटवर्क और अन्य अहम पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी। ईडी की पूछताछ में कई बड़े खुलासे होंगे।जांच एजेंसी सौरभ चंद्राकर से सट्टा एप के संचालन और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका के संबंध में भी जानकारी जुटा सकती है।

इससे पहले CBI ने सौरभ चंद्राकर से महादेव सट्‌टा ऐप के नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, हवाला के जरिए हुए लेनदेन और कथित प्रोटेक्शन मनी को लेकर पूछताछ की थी। जांच एजेंसी को यह पता लगाना है कि सट्टे से जुटाई गई रकम किन लोगों तक पहुंची और इस पूरे नेटवर्क में किन अधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका थी। CBI ने कोर्ट में रिमांड के दौरान इन पहलुओं पर पूछताछ की जरूरत बताई थी।

Back to top button