छत्तीसगढ़ में वर्ष 2027 के सरकारी अवकाश घोषित, सामान्य और ऐच्छिक छुट्टियों की सूची जारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2027 के लिए प्रदेश के शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू होने वाले सामान्य और ऐच्छिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 27 अक्टूबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है.
अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2027 में प्रदेशभर के शासकीय कार्यालयों के लिए कुल 25 सामान्य अवकाश घोषित किए गए हैं. इनमें गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, होली, ईद-उल-फितर, गुड फ्राइडे, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली और क्रिसमस सहित प्रमुख पर्व एवं राष्ट्रीय दिवस शामिल हैं.
ये रहेंगे प्रमुख सामान्य अवकाश
26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
20 फरवरी – संत रविदास जयंती
6 मार्च – महाशिवरात्रि
10 मार्च – ईद-उल-फितर
22 मार्च – होली
26 मार्च – गुड फ्राइडे
2 अप्रैल – महावीर स्वामी जयंती
14 अप्रैल – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
17 मई – ईद-उल-जुहा (बकरीद)
20 मई – बुद्ध पूर्णिमा
16 जून – मोहर्रम
9 अगस्त – विश्व आदिवासी दिवस
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
25 अगस्त – कृष्ण जन्माष्टमी
2 अक्टूबर – गांधी जयंती
29 अक्टूबर – दीपावली
4 नवंबर – छठ पूजा
18 दिसंबर – गुरु घासीदास जयंती
25 दिसंबर – क्रिसमस दिवस
ऐच्छिक अवकाश भी घोषित
सामान्य अवकाशों के अलावा शासन ने वर्ष 2027 के लिए 51 ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए हैं. इनमें विभिन्न महापुरुषों की जयंती, धार्मिक पर्व, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अवसर शामिल हैं. प्रत्येक शासकीय कर्मचारी अपनी इच्छानुसार इन ऐच्छिक अवकाशों में से अधिकतम तीन अवकाश ले सकेगा.
रविवार को पड़ने वाले चार पर्वों पर अलग से छुट्टी नहीं
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि रविवार को पड़ने वाले स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद, दशहरा (विजयादशमी) और गुरु नानक जयंती के लिए अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है.
शासन की ओर से जारी यह अवकाश कैलेंडर वर्ष 2027 के दौरान प्रदेश के शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू रहेगा. कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी छुट्टियों की योजना जारी अधिसूचना के अनुसार बनाएं.








