प्रदेशमध्यप्रदेश
CM डॉ. मोहन का विदेश यात्रा स्थगित, विधानसभा सत्र की तैयारियों को देखते हुए लिया फैसला

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विदेश यात्रा स्थगित हो गई है। सीएम ने आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को देखते हुए यह फैसला लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने यह जानकारी दी है।
सीएम ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर आज एक बैठक आयोजित की। बैठक में 7 से 11 दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा सत्र की प्राथमिकता को देखते हुए नवंबर अंत में प्रस्तावित औद्योगिक निवेश के संदर्भ में होने वाली विदेश यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया है।




